spot_img

Dhamtari : धमतरी में अब फिर शुरू होगा किसान बाजार, लोगों को मिलेगी ताजा सब्जी

धमतरी : नया बस स्टैंड के पास स्थित पुरानी कृषि उपज मंडी में धमतरी के तात्कालीन कलेक्टर सीआर प्रसन्ना ने सब्जी उत्पादकों को राहत प्रदान करने के लिए किसान बाजार की शुरूआत की थी। इसका बेहतर प्रतिसाद देखने को मिला था। सुबह-सुबह लोग ताजी सब्जी खरीदने यहां पहुंचते थे। उनके स्थानांतरण के बाद किसान बाजार बंद हो गया। लंबे समय बाद किसान बाजार को पुन: शुरू करने वर्तमान कलेक्टर नम्रता गांधी ने रूचि दिखाई है।

उनकी पहल पर स्थानीय पुरानी कृषि उपज मण्डी परिसर में किसान बाजार को पुनः प्रारंभ करने की कार्यवाही की जा रही है। इसके लिए कलेक्टर ने कृषि, नगरनिगम, उद्यानिकी एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसे लेकर छह फरवरी को अधिकारियों द्वारा किसान बाजार का निरीक्षण कर परिसर में साफ-सफाई, बिजली, पानी, पार्किंग इत्यादि व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

सहायक संचालक, उद्यानिकी डीएस कुशवाहा ने बताया कि किसान बाजार में शहर के आसपास के 15 किलोमीटर के दायरे में आने वाले किसान अपने साग, सब्जियों और उत्पाद का विक्रय सुबह सात से 10 बजे तक कर सकेंगे। इससे आसपास के लोगों को ताजी सब्जियां मिलेंगी, साथ ही किसानों को अपने उत्पादन कर सही मूल्य भी मिल सकेगा। इसके लिये उन्होंने इच्छुक किसानों को पंजीयन कराने भी कहा है। किसान बाजार शुरू करने के संबंध में शनिवार 10 फरवरी को मंडी परिसर में बैठक भी रखी गई है। यहां पर बाजार के संचालन के संबंध में विस्तार से चर्चा होगी।

Ahilyanagar : देश का पहला ‘जाति मुक्त’ गांव घोषित हुआ सौंदला

अहिल्यानगर : (Ahilyanagar) देश में जहां एक ओर जातिगत जनगणना और आरक्षण की राजनीति को लेकर बहस छिड़ी हुई है, वहीं महाराष्ट्र के अहिल्यानगर...

Explore our articles