spot_img

Dehradun : गैरसैंण में कांग्रेस आयोजित करेगी प्रतीकात्मक विधानसभा सत्र

देहरादून : (Dehradun) उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Uttarakhand Pradesh Congress Committee) ने 27 फरवरी को राज्य की प्रस्तावित राजधानी गैरसैंण में प्रतीकात्मक विधानसभा आयोजित करने का निर्णय लिया है।

इसी परिप्रेक्ष्य में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने 27 फरवरी को राज्य की प्रस्तावित राजधानी गैरसैंण में प्रतीकात्मक विधानसभा आयोजित करने की घोषणा करते हुए कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों एवं राज्य निर्माण में शहीद हुए आन्दोलनकारियों की गैरसैंण को राजधानी घोषित करने की प्रमुख मांग थी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने आन्दोलनकारियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए गैरसैंण में विधानसभा भवन एवं अन्य ढांचे का निर्माण करते हुए विधानसभा का सत्र भी आयोजित किया गया था लेकिन भाजपा सरकार ने आन्दोलन की भावना को कुचलते हुए इस परिपाटी का लगभग समाप्त कर दिया है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माहरा के आह्वान पर 27 फरवरी को गैरसैंण में आयोजित प्रतीकात्मक विधानसभा में राज्यहित एवं जनहित से जुडे मुद्दों के साथ-साथ भू-कानून, अंकिता भण्डारी हत्याकांड, राज्य में बढ़ती बेरोजगारी, महिला अपराध, बिगडती कानून व्यवस्था, चरमराती स्वास्थ्य सेवायें, भर्ती घोटाले, अग्निवीर योजना, जोशीमठ आपदा, रैणी आपदा, सिलक्यारा टनल दुर्घटना व सरकारी विभागों में बढ़ते भारी भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर जनता का सदन लगाकर चर्चा की जायेगी।

Explore our articles