दार्जिलिंग : (Darjeeling) पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग (Darjeeling, West Bengal) में रविवार को तेज बारिश के बाद हुई लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या 28 हो गई है। इनमें 7 बच्चे हैं। कई लोग अब भी लापता हैं। लैंडस्लाइड में कई घर बह गए। दार्जिलिंग और सिक्किम का सड़क संपर्क देश के बाकी हिस्सों से (Darjeeling and Sikkim has been cut off from the rest of the country) टूट गया है।
इसके कारण हजारों पर्यटक फंसे हैं। दार्जिलिंग और कर्सियांग के बीच नेशनल हाइवे टूट (The national highway between Darjeeling and Kurseong has been damaged) गया है। मिरिक और दूधिया के पास लोहे का ब्रिज टूटने से दार्जिलिंग से सिलीगुड़ी का वैकल्पिक रास्ता भी बंद है। अलीपुरदुआर में रेल ट्रैक डूबने से तीन गाड़ियां रद्द की गईं। दार्जिलिंग और कालिम्पोंग में चाय के बागान डूब गए हैं।
बंगाल के दार्जिलिंग और अन्य जिलों में 24 घंटे में लगभग 16 इंच बारिश (nearly 16 inches of rain in 24 hours) हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार इतनी बारिश 1998 के बाद पहली बार हुई है। दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार में मंगलवार सुबह तक भारी बारिश की आशंका है। इससे लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है


