spot_img

Damoh : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाईक सवार दो युवकों की मौत

दमोह: (Damoh) मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे ही एक मामले में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाईक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। गंभीर रुप से घायल दोनों युवकों को ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ईलाज के दौरान दोनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की पड़ताल में जुट गई है।

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि घटना छतरपुर हाइवे के पास बटियागढ़ थाना अंतर्गत बटियागढ़ बाईपास की है। रविवार देर रात्रि कपिल पुत्र मनोहर लाल धतरा उम्र 21 वर्ष निवासी बटियागढ़ और सत्येंद्र जोगी उम्र 23 वर्ष निवासी बटियागढ़ बाइक से छतरपुर की ओर से बटियागढ़ आ रहे थे। इसी बीच किसी अज्ञात वाहन द्वारा उन्हें टक्कर मार दी गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा ने बताया कि जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल ही बटियागढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें दमोह जिला अस्पताल रैफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दोनों के शव को जिला अस्पताल के शव ग्रह में रखवाया गया है। पंचनामा पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। फिलहाल पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन के विरुद्ध मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है।

Rohtak : रूस के फिल्म फेस्टिवल में दिखेगी सुपवा की शॉर्ट फिल्म ‘जोगई परिवार’

3 जुलाई से यारोस्लावल, रूस में शुरू होगा फिल्म फेस्टिवलरोहतक : (Rohtak) दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (Pt. Lakhmi...

Explore our articles