Home Jaipur Jaipur: नवीन उप तहसील व तहसील कार्यालयों के होंगे निर्माण कार्य

Jaipur: नवीन उप तहसील व तहसील कार्यालयों के होंगे निर्माण कार्य

0
236

जयपुर:(Jaipur) राज्य सरकार प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश में खोले गए 33 नवीन उप तहसील एवं 11 तहसील कार्यालयों में विभिन्न आवश्यक निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों में 86.02 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है। वर्ष 2023-24 में 17.60 करोड़ रुपए खर्च होंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।