spot_img

Chicago : शिकागो में हैलोवीन की रात गोलीबारी में तीन बच्चों समेत 14 लोग घायल

Chicago: 14 people, including three children, injured in a shooting on Halloween night in Chicago

शिकागो: (Chicago) शिकागो के गारफील्ड पार्क इलाके में हैलोवीन की रात को हुई गोलीबारी में तीन बच्चों समेत 14 लोग घायल हो गए। शिकागो पुलिस ने यह जानकारी दी।‘डब्ल्यूएलएस-टीवी’ के अनुसार, शिकागो पुलिस अधीक्षक डेविड ब्राउन ने कहा कि इस घटना में तीन साल, 11 साल और 13 साल के तीन नाबालिग घायल हुए हैं। बाकी पीड़ित वयस्क हैं और उनकी आयु 30 से लेकर 50 साल है। इसके अलावा एक व्यक्ति कार की चपेट में आने से घायल हो गया।शिकागो दमकल विभाग ने बताया कि उसने घटनास्थल पर कम से कम 10 एम्बुलेंस भेजी थी।

ब्राउन ने कहा कि कार में आए हमलावरों ने रात करीब साढ़े नौ बजे गोलीबारी की। इस घटना की एक वीडियो भी बनायी गयी है, जिसे पुलिस खंगाल रही है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि वीडियो में कम से कम दो हमलावर दिखायी दिए हैं। हालांकि, हमलावरों की संख्या इससे अधिक हो सकती है। वे भीड़ पर अंधाधुंध गोलीबारी करते हुए दिखाई दिए।उन्होंने बताया कि घटना के पीछे के मकसद का अभी पता नहीं चला है। अभी किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।

New Delhi : युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

नई दिल्ली : (New Delhi) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Chennai Super Kings (CSK) captain Ruturaj Gaikwad) ने युवा खिलाड़ी कार्तिक...

Explore our articles