spot_img

Chandigarh: चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री के सरकारी आवास के पास पेड़ पर लटका मिला शव

चंडीगढ़:(Chandigarh) हरियाणा और पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) के सरकारी आवास के पास आज सुबह एक पेड़ पर लटके शव को देखकर सनसनी फैल गई। चंडीगढ़ पुलिस का कहना है कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। इसमें सहयोग के लिए आसपास के थानों को सूचित किया गया है।

मुख्यमंत्री के सरकारी आवास के सुरक्षाकर्मियों की नजर सबसे पहले इस पेड़ पर लटक रहे शव पर पड़ी। इसके बाद पुलिस को इत्तेला दी गई। पुलिस को आशंका है कि हत्या कहीं और करके शव को यहां पेड़ पर लटकाया गया। उल्लेखनीय है कि पंजाब विधानसभा का बजट सत्र आज प्रारंभ हो रहा है।

Lakhimpur Kheri : लखीमपुर-बहराइच नेशनल हाइवे पर सड़क हादसे में आठ मजदूरों की मौत

लखीमपुर खीरी : (Lakhimpur Kheri) उत्तर प्रदेश में लखीमपुर-बहराइच नेशनल हाइवे-730 (Lakhimpur-Bahraich National Highway-730) पर सोमवार सुबह सड़क हादसे में आठ लोगों की मौके...

Explore our articles