Home Champawat Champawat: चंपावत में स्वाला के पास टिप्पर खाई में गिरा, चालक की...

Champawat: चंपावत में स्वाला के पास टिप्पर खाई में गिरा, चालक की मौत

0
150

चंपावत:(Champawat) चंपावत में स्वाला के पास टनकपुर-चंपावत नेशनल हाइवे पर सोमवार देरशाम एक टिप्पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में चालक संजय खर्कवाल (45) की मौत हो गई। यह टिप्पर (यू के 03 / 9777) टनकपुर से चंपावत आ रहा था। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस का कहना है कि सूचना मिलने पर पहुंची टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से चालक को खाई से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह टिप्पर लोहाघाट के आशा मशीन के स्वामी मोनू खर्कवाल का है। चालक संजय खर्कवाल भी वहीं का रहने वाला था। बताया गया है कि सूचना के बाद समय पर सरकारी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंच सकी। इस वजह से घायल चालक को निजी वाहन से चंपावत जिला अस्पताल लाया गया।