spot_img

Bokaro : झारखंड में बोकारो के ईसाई मिशनरी स्कूल में जय श्रीराम बोलने पर बच्चों को सजा

Bokaro: Children punished for chanting Jai Shri Ram in Christian Missionary School of Bokaro in Jharkhand

विश्व हिंदू परिषद ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी
बोकारो (झारखंड): (Bokaro)
झारखंड के बोकारो जिले में स्थित लोयला स्कूल में एक छात्र के जय श्रीराम बोलने पर पूरी कक्षा के बच्चों को सजा दी गई। जय श्रीराम बोलने वाला यह छात्र दसवीं कक्षा में पढ़ता है। इस स्कूल का संचालन ईसाई मिशनरी करती है। यह घटना पांच अप्रैल की है। इसका खुलासा बुधवार को विश्व हिंदू परिषद के धनबाद विभाग के मंत्री विनय कुमार ने किया।

विश्व हिंदू परिषद के नेता विनय कुमार ने जिला प्रशासन को स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिख फौरन जांच करवा कर कठोतरम कार्रवाई की मांग की है। विनय कुमार के अनुसार लोयला स्कूल में पांच अप्रैल को दसवीं की कक्षा चल रही थी। इस दौरान किसी बच्चे ने जय श्रीराम बोल दिया। इसके बाद शिक्षक ने सजा के तौर पर सभी बच्चों को अगले चार पीरियड के लिए सस्पेंड कर कक्षा से बाहर कर दिया। साथ ही छह अप्रैल तक के लिए पूरी क्लास को सस्पेंड भी कर दिया।

कुछ अभिभावकों का कहना है कि जय श्रीराम बोलने के लिए कुछ बच्चों से माफीनामा भी लिखवाया गया। डायरी में शिकायत लिखकर माता-पिता को मंगलवार को स्कूल बुलाया गया। स्कूल पहुंचने पर प्रिंसिपल ने कुछ अभिभावकों को फटकार भी लगाई। इस पर प्रिंसिपल अलिशा मंजुनी ने सफाई दी है। उन्होंने पत्रकारों से कहा है कि छात्रों को अनुशासनहीनता और शिक्षक का आदेश नहीं मानने पर एक दिन के लिए सस्पेंड किया गया था। बच्चों को निलंबित नहीं किया गया।

Mumbai : हिंगोली में पिकअप वाहन और बाइक की टक्कर, दो की मौत

मुंबई : (Mumbai) हिंगोली जिले में हिंगोली-रिसोड हाईवे पर सेनगांव (Sengaon on the Hingoli-Risod Highway) के पास रविवार तड़के पिकअप वाहन और बाइक की...

Explore our articles