spot_img

Bikaner : बीकानेर में खादी महोत्सव मंगलवार को, राष्ट्रीय सेवा योजना का कार्यक्रम

बीकानेर : भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और निदेशालय राष्ट्रीय सेवा योजना नई दिल्ली के निर्देशानुसार राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में मंगलवार को सुबह 11:30 बजे सुदर्शन सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में खादी महोत्सव आयोजित किया जाएगा। प्राचार्य डा.नंदिता सिंघवी ने बताया कि खादी महोत्सव के तहत खादी और चरखा की वर्तमान युग में प्रासंगिकता, विषय पर व्याख्यान और परिचर्चा आयोजित की जाएगी। प्रभारी राष्ट्रीय सेवा योजना ने बताया कि कार्यक्रम प्रोफेसर मनोज दीक्षित , कुलपति महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। डूंगर महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ.ब्रजरतन जोशी वशिष्ठ अतिथि होंगे। कार्यक्रम में खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व सचिव अजीत सिंह सिंघवी मुख्य वक्ता होंगे।

Kolkata : अब कलकत्ता हाईकोर्ट की विशेष डिवीजन बेंच में होगी आरजी कर मामले की सुनवाई

कोलकाता : (Kolkata) आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (RG Kar Medical College and Hospital) की छात्रा-चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या मामले की सुनवाई...

Explore our articles