spot_img

Bihar: मोतिहारी में नेपाल के फल व्यापारी की गोली मारकर की हत्या

बिहार:(Bihar) मोतिहारी जिले के राजेपुर थानाक्षेत्र के नारायणपुर बाजार से कुछ पहले हथियारबंद चार-पांच लोगों ने नेपाल के वीरगंज में फलों का कारोबार करने वाले राजकुमार राय (45) की गोली मारकर हत्या कर दी। राय मूल रूप से गोपी सिंह बहुआरा पंचायत के लहलादपुर गांव के मूल निवासी थे। वह 15 दिन पहले ही वीरगंज से घर आए थे। यह जानकारी उनके बड़े भाई प्रमोद राय (brother Pramod Rai) ने दी।

छोटे भाई की हत्या से गम में डूबे प्रमोद राय का कहना है कि रविवार को किसी ने फोन कर उसे नारायणपुर बाजार बुलाया था। इसलिए वह दोनों साइकिल से वहां जा रहे थे। रास्ते में खड़े बाइक सवार चार-पांच बदमाशों ने राजकुमार की कनपटी पर गोली मार दी और फरार हो गए। राजकुमार ने मौके पर दम तोड़ दिया।

सूचना पाकर पकड़ीदयाल डीएसपी सुनील कुमार सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर अशोक पांडे, थानाध्यक्ष ललन कुमार मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ललन कुमार का कहना है कि हत्या का कारण पैसों का लेन-देन है। आरोपितों की धरपकड़ की कोशिश की जा रही है। राजकुमार तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। राजकुमार के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं।

New Delhi : अमेरिका ने भारत के लिए अपाचे हेलीकॉप्टर सहायता सौदे को मंज़ूरी दी

नई दिल्ली : (New Delhi) अमेरिका के विदेश विभाग ने भारत को अपाचे हेलीकॉप्टर, सपोर्ट सेवाएं और संबंधित उपकरणों की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री...

Explore our articles