Home Bhopal Bhopal: मप्र: मुख्यमंत्री चौहान ने भारतीय वायुसेना दिवस पर वायु योद्धाओं को...

Bhopal: मप्र: मुख्यमंत्री चौहान ने भारतीय वायुसेना दिवस पर वायु योद्धाओं को दी बधाई

0
211

भोपाल:(Bhopal) भारतीय वायुसेना आज 8 अक्टूबर को अपना 91वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रसेवा के पर्याय तथा अदम्य साहस और शौर्य के प्रतीक समस्त वायु योद्धाओं को भारतीय वायुसेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने शुभकामना संदेश में लिखा भारतीय वायुसेना दिवस पर सभी वायु योद्धाओं को प्रणाम करता हूँ। आपकी असाधारण वीरता, साहस और शौर्य से भारत के नभ सुरक्षित और शत्रुओं के लिए अभेद्य हैं। आपकी बहादुरी और राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव अभिनंदनीय है। हमें आप पर गर्व है। जय हिन्द।