spot_img

Bhopal : दो दिवसीय “संक्रांति महोत्सव” में काईट फेस्टिवल 14 -15 जनवरी को

5 से 30 फीट तक की विभिन्न आकृतियों की पतंग उड़ाई जाएगी सूर्य को अर्क देकर प्रारंभ होगा संक्रांति उत्सव

भोपाल: (Bhopal ) दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव के अंतर्गत “संक्रांति महोत्सव-2024” का आयोजन एम व्ही एम मैदान में किया जाएगा जो की 14 जनवरी को विशेष काइट फेस्टिवल के साथ प्रारंभ होगा। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) के कर कमलों द्वारा होगा। यह जानकारी शनिवार को जनसम्पर्क अधिकारी अरुण शर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि 14 जनवरी को प्रातः 10 बजे स्थानीय मंत्रीगण, विधायकगण, जन-प्रतिनिधि अधिकारीगण आदि सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के अवसर पर सूर्यदेव को अर्घ्य देकर करेंगे, तत्पश्चात पारवारिक हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम किया जाएगा जिसमें महिलाए पारंपरिक परिधान पहनकर एक दूसरे को हल्दी कुमकुम लगाएगी इसके साथ ही स्थानीय पतंगबाजो के द्वारा पतंग उड़ाने का प्रदर्शन किया जाएगा।

इस अवसर पर विशेष रूप से गुजरात से आये कलाकारों के द्वारा बड़े आकर की विशेष जाइन्ट काइट को हवा में उड़ाया जाएगा। जिनका आकर 5 से 25 फीट तक होगा। इनमें कार्टून, शेर एवं विभिन्न आकृतियों की पतंग प्रोफेशनल द्वारा उड़ाई जाएगी।

कार्यक्रम में मलखम्ब का प्रदर्शन, गिद्दा, भांगड़ा औऱ लोंक-नृत्य समागम होगा, युवाओं एवं छात्रों हेतु एरो मॉडलिंग, एरो नॉटिक साइंस पर प्रशिक्षण एवं लाइव एरो मॉडल बनाने का प्रदर्शन होगा, स्वरोजगार से जुड़ी महिला उद्धमी, SSG महिला समूह के उत्पादों का विक्रय , स्टाल लगाये जायेगे महिला चलित फ़ूड स्टाल, तिल गुड़ स्पेशल फ़ूड फेस्ट तथा स्थानीय व्यंजन भी होंगे, जिला स्तरीय पतंग बाजी प्रतियोगिता स्थानीय पतंग बाजो द्वारा पारंपरिक तांगा चालको द्वारा सैलानियों को घुमाया जाएगा, स्थानीय खेल जैसे शितोलिया, साँप सीढ़ी, चौघर, पिच कुटे, गिल्ली डंडा ,इत्यादि को प्रदर्शनी के तौर पर रखा जाएगा ।शाम को लोहड़ी का कार्यक्रम होगा जिसमें बबोन फायर के साथ सांस्कृतिक कार्यकम का आयोजन किया जाएगा,15 जनवरी को मेले का समापन किया जाएगा। पतंग उड़ाने के शौक़ीन लोगों के लिए कार्यक्रम स्थल पर पतंग और डोर उपलब्ध रहेगी, जो पतंग उडाना चाहेगा उसे अवसर मिलेगा, साथ हो कुशल प्रशिक्षक भी होंगे जो पतंग उड़ाने के गुर सिखाये जाएंगे।

New Delhi : आईसीसी ने घोषित की टी-20 विश्व कप की इनामी राशि, भारतीय टीम को मिले 26,39,423 अमेरिकी डॉलर

नई दिल्ली : (New Delhi) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) (International Cricket Council) ने आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 के समापन के बाद खिलाड़ियों...

Explore our articles