spot_img

Bhopal : सप्तरंगों के त्यौहार पर ग्रहण के अंधविश्वास का काला रंग रखें दूरः सारिका

भोपाल : इस साल होली पर चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। सोमवार, 25 मार्च को सुबह एवं दोपहर में जब आप भारत में होली के रंगों मे सराबोर होंगे, तब यूरोप का अधिकांश भाग, उत्तर पूर्व एशिया, अधिकांश आस्ट्रेलिया, अधिकांश अफ्रीका, उत्तरी और दक्षिण अमेरिका के भूभाग पर उपछाया चंद्रग्रहण की खगोलीय घटना हो रही होगी। भारत में इस ग्रहण के समय चंद्रमा क्षितिज के नीचे होगा। इस कारण यहां यह दिखाई नहीं देगा।

नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि यह उपछाया ग्रहण भारतीय समय के अनुसार सोमवार प्रात: 10 बजकर 23 मिनिट के बाद आरंभ होकर दोपहर लगभग तीन बजकर तीन मिनिट पर समाप्त होगा। लगभग 4 घंटे 39 मिनिट तक चलने वाले इस पूरे ग्रहण को एक गणना के अनुसार लगभग विश्व की लगभग 11 प्रतिशत आबादी देख पाएगी।

सारिका ने बताया कि कोई ग्रहण अकेला नहीं आता है। इस चंद्रग्रहण के दो सप्ताह के अंतर पर आगामी आठ अप्रैल को पूर्ण सूर्यग्रहण होगा, लेकिन इसे भी भारत मे नहीं देखा सकेगा। भारत में अगला चंद्रग्रहण 18 सितम्बर को सुबह सबेरे केवल कुछ मिनिट के लिये केवल पश्चिमी नगरों में होगा, लेकिन वह भी उपछाया ग्रहण होने के कारण महसूस नहीं किया जा सकेगा।

उन्होंने बताया कि चंद्रमा और सूर्य के बीच तथा एक सीध में पृथ्वी के आ जाने से पृथ्वी की उपछाया वाले भाग से जब चंद्रमा निकलता है तो उसकी चमक में कुछ अंतर आ जाता है, इसे उपछाया चंद्रग्रहण कहते हैं। चमक में बहुत कम अंतर होने के कारण देखने पर इसे पहचानना मुश्किल होता है।

सारिका ने बताया कि एक वर्ष मे आमतौर पर दो चंद्रग्रहण होते हैं और ये पूर्णिमा को घटित होते हैं और अनेक भारतीय पर्व पूर्णिमा को ही मनाए जाते हैं, इसलिये इसे एक नियमित खगोलीय घटना के रूप में स्वीकार कीजिए और खुशियों के साथ होली का त्यौहार मनाइए।

Ahilyanagar : देश का पहला ‘जाति मुक्त’ गांव घोषित हुआ सौंदला

अहिल्यानगर : (Ahilyanagar) देश में जहां एक ओर जातिगत जनगणना और आरक्षण की राजनीति को लेकर बहस छिड़ी हुई है, वहीं महाराष्ट्र के अहिल्यानगर...

Explore our articles