spot_img
HomeElection UpdateNew Delhi : भाजपा ने जारी की 111 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची,...

New Delhi : भाजपा ने जारी की 111 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची, मंडी से कंगना रनौत, मेरठ से अरुण गोविल लड़ेंगे चुनाव

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी है। रविवार को जारी सूची में 111 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। अभिनेत्री कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश के मंडी से और रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को मेरठ से उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ आज ही कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए नवीन जिंदल को कुरुक्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। रविवार को जारी उम्मीदवारों की सूची में आंध्रप्रदेश से 06, बिहार से 15, गोवा से 01, गुजरात से 06, हरियाणा से 04, हिमाचल प्रदेश से 02, झारखंड से 03, कर्नाटक से 04, केरल से 03, महाराष्ट्र से 03, मिजोरम से 01, ओडिशा से 18, राजस्थान से 07, सिक्किम से एक, तेलंगाना से 02, उत्तर प्रदेश 13 और पश्चिम बंगाल से 19 सीटें शामिल हैं।

भाजपा की इस सूची में हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन दुमका से, रविशंकर प्रसाद पटना साहिब से, गिरीराज सिंह बेगुसराय से, धर्मेन्द्र प्रधान संभलपुर से, प्रताप सारंगी बालासोर से, संबित पात्रा पुरी से, मेनका गांधी सुल्तानपुर से और जितिन प्रसाद पीलीभीत से उम्मीदवार बनाए गए हैं।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर