भोपाल : रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 02134/02133 जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल की संचालन अवधि बढ़ाई गई है।
रेलवे द्वारा शुक्रवार को दी गई जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 02134 जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल 29 सितम्बर तक जबलपुर से तथा गाड़ी संख्या 02133 बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल 30 सितम्बर तक बांद्रा टर्मिनस से गन्तव्य के लिए अपने निर्धारित दिन एवं समय-सारणी के अनुसार चलती रहेगी। इससे पूर्व गाड़ी संख्या 02134 जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल को 30.06.2023 तक तथा गाड़ी संख्या 02133 बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल को 01.07.2023 तक चलाने का निर्णय लिया गया था, जिसे बढ़ाकर क्रमशः दिनांक 29.09.2023 तक तथा 30.09.2023 तक किया गया है।


