spot_img

Bhopal : हर गरीब का होगा अपना आवास: शिवराज

मुख्यमंत्री ने गंधवानी तहसील के गाँव साली में 115 गरीबों को दिए गए आवासीय भू-अधिकार पत्र
हितग्राहियों के साथ दोना-पत्तल में किया भोजन, मुख्यमंत्री के सम्मान में महिलाओं ने गाये मंगल गीत
भोपाल: (Bhopal)
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को धार जिले की गंधवानी तहसील के गाँव साली के 115 पात्र हितग्राहियों को आवासीय भूमि का भू-अधिकार पत्र प्रदान किया। उन्होंने हितग्राहियों के साथ परंपरागत रूप से मिट्टी के गिलास, दोना और पत्तल में परोसा भोजन ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि परिवारों में सदस्य बढ़ गए हैं। बड़े हो गये बच्चों के परिवार को आवास की आवश्यकता है। इसलिए हमने हर गरीब परिवार को आवास के लिए आवासीय भू-अधिकार पत्र देने का निर्णय लिया है। आज ऐसे परिवारों के सदस्यों को आवासीय भूमि के पट्टे दिए गए हैं।

साली गाँव के जनजातीय समुदाय के नागरिकों ने उत्साह और उमंग से फेफरिया और ढोलगिया आदि साज लेकर परंपरा के मुताबिक मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय कपड़ा एवं रेल राज्य मंत्री दर्शना विक्रम जरदोश, प्रदेश के उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह, विधायक नीना वर्मा, जिला योजना समिति सदस्य जयदीप पटेल उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री चौहान के सत्कार में साली गाँव की महिलाओं ने परम्परानुसार मंगल गीत गाये। मंगल गीत में कहा कि- “भैया क याद करू मक घड़ी-घड़ी हिचकी आव, भाई वाट देकु कब आवग, भैया क ळेंण मन पानिया बणाया, भैया क ळेंण मन लड्डू बणाया……।” मुख्यमंत्री ने बहनों के साथ बैठकर गीत सुना और बहनों को साड़ियाँ भेंट की।

जिले में 4012 पात्र गरीबों को मिला आवासीय भू-अधिकार पत्र

मुख्यमंत्री चौहान और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सखाराम-पत्नी कालीबाई, सोहन-उषाबाई, अर्जुन सिंह-फूलबाई और फाटु पुत्र कलसिंह को मुख़्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना में 600 वर्ग फीट आवासीय भूमि के पट्टे प्रदान किये। योजना में धार जिले में 4012 हितग्राहियों को आवासीय भूमि के पट्टे स्वीकृत किये गए हैं। सरदारपुर तहसील के 1332 पात्र हितग्राही, कुक्षी के 711, धरमपुरी के 369, बदनावर के 355, गंधवानी के 319, पीथमपुर के 271, मनावर एवं धार के 250-250 और डही के 155 पात्र हितग्राहियों को आवासीय भू-अधिकार पत्र देकर आवासीय भूमि के पट्टे प्रदान किये गये।

Dhaka : पूर्व कप्तान तमीम इकबाल बने बीसीबी के अध्यक्ष

ढाका : (Dhaka) पूर्व कप्तान तमीम इकबाल (Former captain Tamim Iqbal) को चार साल के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) (Bangladesh Cricket Board) का...

Explore our articles