spot_img

Bhopal : मुख्यमंत्री शिवराज ने भारतीय नौसेना दिवस और अंतरराष्ट्रीय चीता दिवस पर दी शुभकामनाएं

भोपाल:(Bhopal ) आज सोमवार को भारतीय नौ सेना दिवस और अंतरराष्ट्रीय चीता दिवस है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

मुख्यमंत्री चौहान ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर भारतीय नौ सेना दिवस पर वीर जवानों के पराक्रम को सलाम करते हुए अपने शुभकामना संदेश में कहा शं नो वरुणः। अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम के साथ देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा करने वाली भारतीय नौसेना को कोटिश: नमन एवं सभी वीर जवानों को भारतीय नौसेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। राष्ट्र की सेवा व रक्षा हेतु आपकी अटूट प्रतिबद्धता, वीरता व साहस पर हम सभी को गर्व है। जय हिंद।

अंतरराष्ट्रीय चीता दिवस की बधाई दी

इसके अलावा एक अन्य संदेश में माध्यम से मुख्यमंत्री चौहान ने अंतरराष्ट्रीय चीता दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा अंतरराष्ट्रीय चीता दिवस की मध्यप्रदेश और सभी देशवासियों को शुभकामनाएं। चीता मध्यप्रदेश की नई पहचान हैं और पर्यटन सहित अन्य क्षेत्रों को नई रफ्तार दे रहे हैं। चीतों के संरक्षण व संवर्धन के लिए हम सभी संकल्पित हों और चीतों का कुनबा लगातार बढ़ता रहे, यही कामना है। गौरतलब है कि हर वर्ष 4 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय चीता दिवस मनाया जाता है। चीता को विलुप्त होने से बचाने के लिए लोगों में जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह दिन मनाया जाता है।

Explore our articles