spot_img
Home Bhopal Bhopal: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज मध्य प्रदेश के खरगोन में

Bhopal: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज मध्य प्रदेश के खरगोन में

0
163

भोपाल:(Bhopal) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर देशभर में आयोजित महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत आज मध्य प्रदेश के खरगोन पहुंच रहे हैं ।

भाजपा नेता नड्डा आज प्रातः 11:20 बजे खरगोन जिले के बरूड़ फाटा हेलीपैड पहुंचेंगे। 11:40 बजे औरंगपुरा से कार्यक्रम स्थल तक रोड शो में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे मेला मैदान कसरावद रोड में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1:30 बजे सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित रोगियों को दिव्यांग प्रमाण पत्र वितरित करेंगे।