spot_img

Bhopal: भोपाल कलेक्टर आज पांच घंटे शहर की यातायात व्यवस्था का लेंगे जायजा

भोपाल:(Bhopal) कलेक्टर आशीष सिंह (Collector Ashish Singh) आज (बुधवार को) भोपाल नगर निगम क्षेत्र में यातायात व्यवस्थाओं को सुगम बनाने के लिए और इसके साथ ही रोड किनारे के अतिक्रमण को हटाने के लिए चलने वाली मुहिम की तैयारी का जायजा लेंगे। कलेक्टर सिंह करीब पांच घंटे शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी अरुण राठौर ने बताया कि कलेक्टर सिंह सुबह 10 बजे से रंग महल से थाना टीटी नगर, तरण पुष्कर, व्यापमं चौराहा से नूतन कॉलेज, रविशंकर रोटरी, राजीव गांधी चौराहा, 1100 क्वार्टर हनुमान मंदिर, 10 नंबर मार्केट, बागसेवनिया थाना चौराहा, आशिमा मॉल, बावडिया आरओबी ब्रिज, गोविंदपुरा टर्निंग, अन्ना नगर चौराहा, भारत टाकीज रोड, नादरा बस स्टैंड से अग्रवाल धर्मशाला, रॉयल मार्केट, मोतिया तालाव रोड और करोंद चौराहा शहर का भ्रमण करेंगे। कलेक्टर आशीष सिंह के साथ नगर निगम कमिश्नर केवीएस चौधरी कोलसानी, यातायात प्रभारी, पुलिस अधिकारी, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी, एमपीईबी के अधिकारी भी साथ रहेंगे।

उन्होंने बताया कि कलेक्टर सिंह ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में निर्देश दिए थे कि यातायात की व्यवस्था को सुगम बनाने और राजधानी के अनुरूप चौराहों को सुंदर बनाने के लिए सभी अधिकारियों के साथ शहर का भ्रमण करेंगे। इसके लिए कलेक्टर सिंह सुबह 10 बजे टीटी नगर थाने से दोपहर 3 बजे तक अधिकारियों के साथ शहर को ट्रैफिक व्यवस्था का अवलोकन और यातायात को सुधारने के लिए विशेषज्ञों की टीम के साथ निरीक्षण भी करेंगे।

Mumbai : अमिताभ बच्चन के अस्पताल में भर्ती होने की खबर निकली अफवाह

मुंबई : (Mumbai) सोशल मीडिया पर मंगलवार रात अभिनेता अमिताभ बच्चन (actor Amitabh Bachchan) के अस्पताल में भर्ती होने की खबर ने फैंस को...

Explore our articles