भोपाल : रेल मंडल में ट्रेन मैनेजर के पद पर कार्यरत जितेंद्र आसनानी एवं उनकी पत्नी रेनू आसनानी ने राष्ट्रीय मास्टर्स पॉवरलिफ्टिंग स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीते हैं। उनकी इस उपलब्धि पर भोपाल मंडल स्पोर्ट एसोशिएशन के पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में 12 जुलाई से 16 जुलाई तक राष्ट्रीय मास्टर्स पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस स्पर्धा में पश्चिम मध्य रेल, भोपाल मंडल के परिचालन विभाग में वरिष्ठ पैसेंजर ट्रेन मैनेजर के पद पर कार्यरत जितेंद्र आसनानी ने मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व किया। इस प्रतियोगिता में जितेंद्र आसनानी ने 83 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 507.5 किलो वजन उठाकर पांचवा स्थान प्राप्त किया। वहीं उनकी पत्नी रेनू आसनानी ने 84 किलोग्राम भार वर्ग में 337.5 किलोग्राम वजन उठाकर महिला वर्ग में लगातार दूसरे वर्ष रजत पदक पर कब्जा किया।



