spot_img

Bhiwani : फसल नुकसान के लिए 181 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि जारी: जेपी दलाल

भिवानी : प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गत मार्च व अप्रैल में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण रबी की फसल के नुकसान के लिए प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत देते हुए 181 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि जारी की है।

कृषि मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने एक क्लिक से ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल के माध्यम से 67 हजार 758 किसानों के सीधे खातों में मुआवजा राशि को ट्रांसफर कर किसान हितैषी होने का प्रमाण दिया है। कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार ने फसल क्षति का विशेष सर्वेक्षण किया था, जिसके अनुसार 18 जिलों में 2.09 लाख एकड़ में फसल की क्षति दर्ज की गई थी। गेहूं, सरसों और तोरिया फसलों के लिए 67 हजार 758 किसानों को 181 करोड़ रुपये की राशि क्षतिपूर्ति के रूप में जारी की जा रही है।

कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि संबंधित अधिकारी मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर किसानों का शत-प्रतिशत पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें समय पर मुआवजा दिया जा सके। उन्होंने कहा कि ई क्षतिपूर्ति पोर्टल फसल नुकसान के समय आवेदन, सत्यापन और मुआवजा प्रदान करने की प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। इस पोर्टल के माध्यम से मुआवजा राशि मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर उपलब्ध करवाए गए किसान के सत्यापित खाते में सीधे जमा करवाई जाती है।

New Delhi : युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

नई दिल्ली : (New Delhi) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Chennai Super Kings (CSK) captain Ruturaj Gaikwad) ने युवा खिलाड़ी कार्तिक...

Explore our articles