spot_img

BHIWANDI : भिवंडी में जानलेवा साबित हो रहा है लिफ्ट

10 दिन में दो लिफ्ट गिरने से तीन मजदूरों की हुई मौत

भिवंडी : भिवंडी में प्रशासन की अनदेखी के कारण इमारतों में लगे लिफ्ट जानलेवा साबित हो रहे है। पिछले 10 दिनों में दो लिफ्ट टूटने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। बताते है कि मरम्मत के अभाव व ओवरलोड के कारण लिफ्ट टूटने की घटना घट रही है। बावजूद प्रशासन ऐसे हादसों को रोकने को लेकर उदासीन बना हुआ है, जिसे लेकर लोगों में दहसत व्याप्त है। पुलिस के अनुसार भिवंडी के खोणीगांव के सर्वे नंबर 7/1, मकान नंबर 2257 में हसमुख डायाभाई पटेल का पॉवर लूम का कारखाना है। इस कारखाने की इमारत के ऊपरी मंजिल से माल उतारने व माल चढ़ाने के लिए उन्होंने लिफ्ट लगाकर रखा हुआ था। लगभग 50 फुट उंची लिफ्ट लगाने के लिए उन्होंने किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली थी। इस लिफ्ट से ऊपरी मंजिल पर माल चढ़ाने के दौरान अचानक लिफ्ट टूट गया,जिसके कारण लिफ्ट में मॉल ले कर जा रहे मजदूर पवनकुमार केशव‌ प्रसाद सहानी (46) की लिफ्ट का वायर टूटने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलने पर घटना स्थल पर पहुँची निजामपुर पुलिस ने कारखाना मालिक हसमुख डायाभाई पटेल व लिफ्ट लगाने वाले राजेश कुमार श्रीकांत यादव सहित दो लोगों के खिलाफ भादंवि की धारा 304(अ),287. के तहत मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक किसी को गिरफ्तार नही किया है।

प्रशासनिक अनदेखी व ओवरलोड के कारण बढ़ रही दुर्घटना
इस घटना के बाद लिफ्ट वाले इमारतों में रहने वालों में खौफ का माहौल व्याप्त है। मालूम हो कि भिवंडी में सैकड़ों गगनचुम्बी इमारत के साथ काफी कारखानों में लिफ्ट लगे है।सूत्र बताते है कि ज्यादातर इमारतों व कारखाना मालिक बिना प्रशासनिक परमिशन लिए ही लिफ्ट लगा रखा है। इतना ही नहीं सूत्र बताते है कि लिफ्ट का समय पर मेंटिनेंस व होने के साथ ही ओवरलोड के कारण लिफ्ट गिरने की दुर्घटनाएं घट रही है। प्रशासन की आंख इसके बाद भी नही खुल रही है,जिसके कारण आने वाले समय मे उक्त घटनाओं की पुनरावृत्ति से इनकार नहीं किया जा सकता है।

Washington : होर्मुज खोलने भर से नहीं हटेंगे प्रतिबंध, अमेरिका ने ईरान को दिया स्पष्ट संदेश

वॉशिंगटन : (Washington) अमेरिका ने स्पष्ट कर दिया है कि केवल होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को पूरी तरह खोल देने से ईरान पर...

Explore our articles