spot_img

Bhadrak: धामरा बंदरगाह के समीप 20 किलोग्राम हिरण का मांस जब्त, दो लोग हिरासत में

भद्रक: (Bhadrak) ओडिशा के भद्रक जिले(Bhadrak district of Odisha) में वन विभाग के कर्मियों ने एक नौका से करीब 20 किलोग्राम हिरण का मांस जब्त किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

संभागीय वन अधिकारी (DFO) अमलान नायक ने शुक्रवार को बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग के कर्मियों ने बृहस्पतिवार को यहां धामरा बंदरगाह के समीप कालीनाली घाट पर एक नौके पर छापा मारा और दो व्यक्तियों को पकड़ा।

उन्होंने बताया कि जब्त किये गये हिरण के मांस को फोरेंसिक परीक्षण के लिए भेजा गया है और अब इस बात के लिए जांच की जा रही है कि हिरण को कहां मारा गया और मांस कहां भेजा जा रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles