spot_img
HomebhadohiBhadohi : विलुप्त हो रहे जीव-जंतुओं एवं वनस्पतियों को बचाना हमारी नैतिक...

Bhadohi : विलुप्त हो रहे जीव-जंतुओं एवं वनस्पतियों को बचाना हमारी नैतिक जिम्मेदारीः सुमन केसरवानी
विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर बीईओ कंपोजिट विद्यालय परिसर में रोपे पौधे

सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही : विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के मौके पर आज बीईओ सुरियावां सुमन केसरवानी ने पौधरोपण कर लोगों से पर्यावरण बचाने कीअपील की। इस दौरान उहोंने कंपोजिट विद्यालय सारीपुर का औचक निरीक्षण भी किया।
खंड शिक्षा अधिकारी सुमन केसरवानी के कंपोजिट विद्यालय के निरीक्षण के दौरान सभी शिक्षक उपस्थित मिले और शिक्षण कार्य सुव्यवस्थित ढंग से चल रहा था। प्रकृति संरक्षण दिवस पर आज कंपोजिट विद्यालय सारीपुर के प्रांगण में सुमन केसरवानी ने अमलतास का पौधा लगाया। उन्होंने कहा कि विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस प्रत्येक वर्ष 28 जुलाई को मनाया जाता है। जल, जंगल, जमीन के बिना हमारी पृथ्वी और हमारा जीवन अधूरा है, लेकिन आज के समय में पेड़- पौधे, वनस्पतियां एवं बहुत से जीव जंतु विलुप्त होते जा रहे हैं। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस का मुख्य उद्देश्य विलुप्त हो रहे जीव-जंतुओं एवं वनस्पतियों को बचाना है। हम सबको अशोक कुमार गुप्ता के पर्यावरण संरक्षण की मुहिम से जुड़कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।
अशोक कुमार गुप्ता द्वारा आज 1753वें दिन वृक्षारोपण करते हुए कहा कि विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाने का प्रमुख उद्देश्य पृथ्वी के प्राकृतिक वातावरण से विलुप्त होते हुए जीव जंतुओं का संरक्षण करना है। हम अपने प्राकृतिक पर्यावरण की सदैव रक्षा करते हुए अपने जीवन में एक पेड़ अवश्य लगाएं। इस अवसर पर सुभाष चंद्र सिंह, अशोक कुमार गुप्ता, इंद्र कुमार, मनोज कुमार यादव, मनोरमा शर्मा, अनीता श्रीवास्तव एवं शिविका लता उपस्थित रहीं।

भदोही, पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में आज थाना कोइरौना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व सामान्य जनता के साथ मारपीट, गाली-गलौच व धमकी देने जैसे अपराधों के द्वारा गुंडागर्दी करने वाले शातिर, अभ्यस्त अभियुक्त प्रताप उर्फ सुरेंद्र प्रताप हरिजन पुत्र रामशिरोमणि (निवासी ग्राम डीघ, थाना कोइरौना) को छह महीने केलिए जिला बदर किया गया है। पुलिस की प्रभावी पैरवीके बाद अपर जिला मजिस्ट्रेट शिव नारायण सिंह ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत छह माह के लिए जिला बदर किया है।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर