spot_img

BHADOHI : पेपर क्राफ्ट प्रतियोगिता में दिखी रचनात्मक क्षमता
बच्चों ने पेपर क्राफ्ट प्रतियोगिता में बनाए सजावटी

सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही : बच्चे रचनात्मक क्षमता से लैस होते हैं। जरूरत होती है उन्हे निखारने की। जनपद के विकास खंड ज्ञानपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय (कक्षा एक से आठ तक) भगवास के बच्चों ने आज पेपर क्राफ्ट प्रतियोगिता में भाग लेकर आकर्षक सजावटी डिजाइन बनाकर अपनी नैसर्गिक क्षमता का परिचय दिया।
उच्च प्राथमिक विद्यालय भगवास के बच्चों को हुनरमंद बनाने के साथ-साथ उनके अंदर की कलात्मक प्रतिभा को निखारने की दिशा में प्रयासरत शिक्षक विवेक कुमार श्रीवास्तव द्वारा प्रतिवर्ष पेपर क्राफ्ट प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इसके तहत शिक्षक विवेक कुमार के द्वारा बच्चों को निर्माण सामग्री उपलब्ध कराई जाती है और बच्चेउस सामग्री से तरह-तरह की पेंटिंग एवं क्राफ्ट बनाने का कार्य करते हैं।
प्रतियोगिता से पूर्व विद्यालय परिसर में बच्चों को पेपर क्राफ्ट के बारे में जानकारी दी जाती है, फिर पक्षी, जानवर, फूल-पत्ती आदि बनाने का तरीका बताया जाता है। तदोपरान्त बच्चों को स्वयं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर निर्माण करने का अवसर दिया जाता हैंl इस कार्य में विद्यालय के सहयोगी शिक्षक ज्योति पाल द्वारा पूरा सहयोग दिया जाता है। आज पेपर क्राफ्ट प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को उपहार प्रदानकर प्रोत्साहित किया गया।

New Delhi : सुप्रीम कोर्ट ने रिनिकी भुईयां मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा काे दी अग्रिम जमानत

नई दिल्ली : (New Delhi) उच्चतम न्यायालय ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma) की पत्नी रिनिकी भुईयां...

Explore our articles