spot_img

Begusarai: मॉर्निंग वॉक के दौरान अज्ञात वाहन से कुचलकर महिला की मौत

बेगूसराय:(Begusarai) बेगूसराय की सड़कों पर तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है। गुरुवार को मंझौल सहायक थाना क्षेत्र के मंझौल-बखरी पथ पर सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई।

मृतका मंझौल पंचायत-चार निवासी नरेश चौधरी की पत्नी रेखा देवी है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

मुखिया राजेश कुमार ने बताया कि रेखा देवी सुबह में सड़क किनारे मॉर्निंग वॉक कर रही थी। इसी दौरान अज्ञात वाहन उसे कुचलते हुए भाग निकला। घटना के बाद स्थानीय लोग रेखा देवी को उठाकर रेफरल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि खगड़िया में एनएच पर बना पुल क्षतिग्रस्त होने से सभी वाहनों को मंझौल-बखरी के रास्ते डायवर्ट कर दिया गया है। जिसके कारण 24 घंटे गाड़ियों की कतार लगी रहती है। लेकिन ट्रैफिक नियंत्रण का कोई व्यवस्था नहीं किया गया है। जिसके कारण हादसा होते रहता है।

Kathmandu : दुबई में फंसे नेपाली यात्रियों के लिए विशेष विमान भेजने की तैयारी

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल एयरलाइंस कार्पोरेशन (एनएसी) (Nepal Airlines Corporation) दुबई एयरपोर्ट (Dubai Airport) पर फंसे नेपाली यात्रियों को लाने के लिए विशेष उड़ान...

Explore our articles