spot_img

Begusarai: गंगा में डूबने से एक की मौत, स्थानीय लोगों ने एक को बचाया

बेगूसराय:(Begusarai) नाग पंचमी के अवसर पर गंगा स्नान के दौरान डूब कर एक युवक की मौत हो गई। घटना चकिया सहायक थाना क्षेत्र के रूपनगर घाट की है। मृतक की पहचान बीहट जलालपुर निवासी श्याम कुमार के पुत्र सुजल कुमार के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि 16 वर्षीय सुजल कुमार शुक्रवार को नागपंचमी के अवसर पर एक अन्य साथी के संग गंगा स्नान करने के लिए रूपनगर घाट गया था। स्नान के दौरान अवैध रूप से खनन किए गए गड्ढे में जमा गहरे पानी में जाने से दोनों डूबने लगे।

इस दौरान घाट पर उपस्थित रूपनगर निवासी कारी पासवान एवं दो उसके दो भाई, दोनों को डूबता देख कर गंगा नदी में कूद पड़े। जिसमें एक बच्चे को तो बचा लिया गया, लेकिन सुजल कुमार डूब गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना प्रशासन को दी।

इसके बाद सिमरिया से आए गोताखोरों ने काफी कोशिश के बाद सुजल के शव को नदी से बाहर निकाला है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

New Delhi : अमेरिका ने भारत के लिए अपाचे हेलीकॉप्टर सहायता सौदे को मंज़ूरी दी

नई दिल्ली : (New Delhi) अमेरिका के विदेश विभाग ने भारत को अपाचे हेलीकॉप्टर, सपोर्ट सेवाएं और संबंधित उपकरणों की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री...

Explore our articles