spot_img

Basirhat: संदेशखाली में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

बशीरहाट:(Basirhat) भाजपा के बशीरहाट सांगठनिक जिले के पूर्व अध्यक्ष विकास सिंह (Vikas Singh) को शनिवार शाम संदेशखाली थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। विकास वर्तमान में बशीरहाट लोकसभा क्षेत्र के भाजपा संयोजक थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने शनिवार शाम विकास को उनके घर से पकड़ा। इसके बाद काफी देर तक पूछताछ करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

आरोप है कि संदेशखाली में बेलागाम हिंसा के पीछे विकास का हाथ था। विकास पर पर ग्रामीणों को भड़काने का आरोप है।

उल्लेखनीय है कि विकास को बशीरहाट में भाजपा के विभिन्न संघर्षों और आंदोलनों में हमेशा अग्रिम पंक्ति में देखा गया है। कोलकाता के नेताओं से उनके अच्छे संबंध हैं। लंबे समय से क्षेत्र में राजनीति के चलते विकास संदेशखाली को अच्छी तरह से जानते हैं। आदिवासियों से भी उनके अच्छे संबंध हैं।

सूत्रों के अनुसार, संदेशखाली थाने में विकास सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी है और इसी आधार पर विकास को गिरफ्तार कर लिया गया।

Thane : ठाणे में महिला से 6.75 लाख की ठगी, दिल्ली एयरपोर्ट की कहानी बनाकर ठगे पैसे

ठाणे : (Thane) जिले के मुंब्रा इलाके (Mumbra area of ​​Thane district) में शादी का झांसा देकर 29 वर्षीय महिला से 6.75 लाख रुपये...

Explore our articles