spot_img

Barpeta: एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र में बदमाश ने की गोलीबारी

स्थानीय लोगों ने एक बदमाश को पकड़कर पुलिस को सौंपा

गंभीर रूप से घायल बदमाश बरपेटा मेडिकल कालेज एंड अस्पताल में भर्ती

बरपेटा :(Barpeta) बरपेटा जिला के बरपेटा रोड इलाके में स्टेट बैंक आफ इंडिया (SBI) के ग्राहक सेवा केंद्र में लूट के इरादे से आये दो बदमाशों में से एक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

स्थानीय लोगों के द्वारा की गयी पिटाई के चलते गंभीर रूप से घायल बदमाश को इलाज के लिए बरपेटा मेडिकल कालेज एंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि बीती रात बपेटा रोड इलाके में लूट के इरादे से आए दो बदमाशों ने गोलीबारी की। गोलीबारी की घटना बरपेटा रोड में सब्जी मंडी के पास शक्ति नगर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ग्राहक सेवा केंद्र पर हुई।

एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र में आए दो बदमाश पैसे निकालने आए थे। दो बदमाशों के एक समूह ने पैसे लूटने के प्रयास में एसबीआई के सीएसपी सेंटर पर गोलीबारी की। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से एक बदमाश को पकड़ लिया गया।

भीड़ के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए बदमाश की पहचान कामरूप (ग्रामीण) जिला के हाजो के पास अदाबाड़ी गांव के फजल अली के रूप में हुई है। गोलीबारी की घटना से बरपेटा रोड शहर में अफरा-तफरी मच गई। शाह आलम ग्राहक सेवा केंद्र का मालिक बताया गया है।

बदमाशों ने बैग से लगभग 3 लाख रुपये लूटने की कोशिश की, जबकि शाह आलम अपने एक अन्य साथी के साथ केंद्र बंद कर रहा था। हालांकि, शाह आलम और साथी ने बहादुरी से फजल अली नामक एक बदमाशों को पकड़ने में कामयाब रहे। बदमाश साथी के पकड़े जाने के तुरंत बाद, दूसरे बदमाश ने गोली चला दी। हालांकि लोगों की बढ़ती भीड़ को देख बदमाश पल्सर बाइक पर सवार होकर फरार हो गया।

बरपेटा रोड पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। इस बीच, गिरफ्तार बदमाश को शुरू में बरपेटा रोड एफआरयू में भर्ती कराया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने बदमाश को बेहतर इलाज के लिए बरपेटा मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में रेफर कर दिया। बदमाश का इलाज फिलहाल बरपेटा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।

Explore our articles