spot_img

Bareilly : गुम हुई महिला का छह दिन बाद मिला शव

बरेली : लापता हुई महिला का छठे दिन यानी रविवार काे पानी में उतरता हुआ शव मिला। महिला के शव की पहचान उसके कपड़ों से हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के सतुईया पट्टी में छह दिन पूर्व कंधोर खिलाने को घर से मायके के लिये निकली थी। इस बीच महिला न बहन के घर पहुंची न ही मायके बच्चों के पास, जिसमें पुलिस नें गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। रविवार को सुबह खेत पर धान में पानी लगा रहे ग्रामीण में महिला के शव को उतरता देखा, जिसके बाद इसकी सूचना प्रधान को दी।

प्रधान की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से खेत के गहरे गड्डे से शव को बाहर निकलवाया गया, जिसके बाद महिला की पहचान मुन्नी देवी के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे बेटे सूरज पाल ने शव को देखा और आटे का कट्टा और थैले में साड़ी पड़ी थी। उन्हें देखकर शव की पहचान मुन्नी देवी पत्नी प्रेमपल निवासी ग्राम सिंधौली थाना मीरगंज उम्र 60 वर्ष के रूप में की।

बेटे ने बताया कि मुन्नी देवी 9 जुलाई मंगलवार को सुबह घर निकली थी। उन्हें मायके ग्राम जोगीठेर थाना सीबीगंज जाना था। लेकिन उससे पहले मौसी गोमती पत्नी भगवान दास के घर ग्राम सतुईया जाना था। मौसी की बेटी की शादी इसी साल हुई थी। मेरी बहन की शादी भी हुई थी। दोनों बहनें एक साथ मायके में जाकर पूजा कर कंधोर खिलाती। वह मीरगंज से किसी वाहन ने उन्हें पट्टी गांव के पास साबुन फैक्ट्री पर उतार दिया। मुन्नी देवी ग्राम सतुईया रास्ते से न जाकर खेतों के रास्ते बहन गोमती के पास जा रही थी। मेड़ पर पैर स्लिप करने के कारण गहरे गड्ढे में गिर गई। पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

Kuwait City/Tehran/Washington : होर्मुज में बढ़े तनाव के बीच ईरान का एक और जहाज पर हमला

कुवैत सिटी/तेहरान/वाशिंगटन : (Kuwait City/Tehran/Washington) ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में अपनी सैन्य ताकत का एहसास कराना शुरू कर दिया है। ईरान...

Explore our articles