spot_img

Ballia: भाजपा उम्मीदवार मिठाई लाल का जनसंपर्क अभियान तेज

बलिया:(Ballia) नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा उम्मीदवार संत कुमार गुप्ता मिठाई लाल (Sant Kumar Gupta Mithai Lal) का जनसंपर्क अभियान दिन-प्रतिदिन तेज होता जा रहा है। जनसंपर्क के दौरान लोगों का कारवां लगातार जुड़ता जा रहा है। लोगों के मिल रहे समर्थन से भाजपा खेमे में उत्साह नजर आ रहा है।

बीते दो दिनों में संत कुमार गुप्त मिठाई लाल को अधिवक्ता, चिकित्सक, व्यापारी व अन्य वर्ग के हजारों लोगों ने चुनाव में साथ रहने का आश्वासन दिया है। बुधवार सुबह भाजपा उम्मीदवार मिठाई लाल विशुनीपुर आदि क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों से समर्थन मांगा।

इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में ही सबका भला हो सकता है। ऐसे में आप लोग साथ दिजिए तो सभी मिल जुलकर बलिया नगर को संवारने का काम करेंगे। जनसंपर्क में घनश्याम दास जौहरी, अमरीश पांडेय, अनिल सिंह, आनंद मिश्रा, श्यामजी रौनियार, अनूप गुप्ता, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Dehradun : पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, उपराष्ट्रपति, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून : (Dehradun) उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (BJP) के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूड़ी (Bhuwan Chandra Khanduri)...

Explore our articles