Home INTERNATIONAL Washington: अमेरिकी रिपब्लिकन पार्टी ने जिम जॉर्डन को स्पीकर पद का उम्मीदवार...

Washington: अमेरिकी रिपब्लिकन पार्टी ने जिम जॉर्डन को स्पीकर पद का उम्मीदवार बनाया

0
228

वाशिंगटन: (Washington) अमेरिकी रिपब्लिकन पार्टी ने रूढ़िवादी कट्टरपंथी जिम जॉर्डन को प्रतिनिधि सभा के स्पीकर पद के लिए अपना उम्मीदवार नामित किया है। उल्लेखनीय है कि अमेरिकी कांग्रेस का निचला सदन 10वें दिन भी नहीं चल सका। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिम जॉर्डन को जॉर्जिया के सांसद ऑस्टिन स्कॉट की चुनौती का सामना पड़ा। जिम जॉर्डन को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से समर्थन प्राप्त है। उन्हें सदन में जीत के लिए 433 सदस्यीय पूर्ण सदन में बहुमत हासिल करना होगा।