Bahraich : भारत में नेपाल बार्डर के जरिये घुसपैठ कर रहा चीनी नागरिक गिरफ्तार

0
48

बहराइच : (Bahraich) इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा चेक पोस्ट (Indo-Nepal international border checkpost) पर एक बार फिर सुरक्षा में सेंध लगी है। सीमा सुरक्षा बल व पुलिस पार्टी की संयुक्त काम्बिंग ने सोमवार देर रात को एक चीनी नागरिक को अवैध गतिविधियों एवं सीमा पर अति संवदेनशील इलाकों में वीडियोग्राफी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) (Sashastra Seema Bal) 42 वीं वाहिनी के उप निरीक्षक रत्नेश यादव (Sub-Inspector Ratnesh Yadavand Rupaideha Police Station in-charge Ramesh Rawat) और रुपईडीहा थाना प्रभारी रमेश रावत पुलिस पार्टी के साथ सीमा पर पतारसी सुरागरसी में थे। इसी दौरान उन्हें भारतीय क्षेत्र में घूमता चीनी नागरिक दिखा। संदिग्ध चीनी नागरिक को रोक कर सुरक्षा बलों ने भारतीय क्षेत्र में घूमने का कारण पूछा, हालांकि वह इसका कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

पूछताछ में उसने अपनी पहचान ल्यू कुजिंग, निवासी हुनान प्रांत चीन गणराज्य के रूप (Liu Kujing, a resident of Hunan Province, People’s Republic of China) में बताई है। तलाशी के दौरान कुजिंग के पास से तीन मोबाइल फोन, चीन, नेपाल और पाकिस्तानी मुद्रा बरामद हुई है। गिरफ्तार चीनी नागरिक के पास भारत में प्रवेश के लिए वैध वीजा और पासपोर्ट भी नहीं था। सुरक्षाबलों ने जब उसके मोबाइल फोन की जांच की तो एक फोन में भारतीय क्षेत्र के कई अतिसंवेदनशील स्थानों के वीडियो मिले हैं। भारतीय क्षेत्र की वीडियोग्राफी मिलने के बाद से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप है।

एसएसबी 42 वीं वाहिनी के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत (Battalion Commandant Ganga Singh Udavat) ने बताया कि एसएसबी जवान जब क्षेत्र में काम्बिंग कर रहे थे तब चीनी नागरिक को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह भारतीय क्षेत्र के अतिसंवेदनशील इलाकों में वीडियोग्राफी कर रहा था। गिरफ्तार चीनी नागरिक के पास से भारत में प्रवेश का कोई वैध वीजा अथवा कागजात नहीं मिले हैं। एसएसबी ने चीनी नागरिक को रुपईडीहा पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। वहीं, सुरक्षा अधिकारी की टीम आगे की पूछताछ में जुट गई है।

पुलिस उपाधीक्षक नानपारा प्रद्युम्न सिंह (Deputy Superintendent of Police, Nanpara, Pradyuman Singh) ने बताया कि बिना वैध वीजा एवं कागजात के भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाले हुनान प्रान्त के चीनी नागरिक ल्यू कुजिंग को सीमा सुरक्षा बल एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध गतिविधियों में गिरफ्तार किया है। सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ करेंगी।