spot_img

Ayodhya : प्राण प्रतिष्ठा में देश की प्रमुख हस्तियां होंगी शामिल

अयोध्या : श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए देश के कोने-कोने से अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि वाले अनेक विशिष्ट लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और प्रशासन की व्यवस्था में सभी को आमन्त्रित किया गया है। रामनगरी पहुंचने वाली हस्तियों में खेल, विज्ञान, कला, उद्योग जगत समेत विभिन्न क्षेत्रों की नामचीन हस्तियां हैं।

इसमें पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, प्रतिभा पाटिल, पूर्व उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, पूर्व स्पीकर मीरा कुमार, सुमित्रा महाजन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत, साध्वी ऋतम्भरा, आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर, उद्योग जगत से मुकेश-नीता अंबानी, लक्ष्मी निवास मित्तल, नुस्ली वाडिया, गौतम अडानी, अजय पीरामल, अनिल अग्रवाल, रेखा झुनझुनवाला, आदि गोदरेज, एलएनटी के चेयरमैन ए.एम. नाइक सुधा मूर्ति, सुनील मित्तल, खेल जगत से सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, के. शिवन, रविन्द्र जडेजा, पी.टी. ऊषा, सुनील गावस्कर, सायना नेहवाल, विज्ञान क्षेत्र से के कस्तूरीरंगन, मेट्रोमैन ई. श्रीधरन, शिक्षाविद टी.वी. मोहनदास, कला क्षेत्र से अमिताभ व अभिषेक बच्चन, रजनीकांत, हेमा मालिनी, आशा भोंसले, उषा मंगेशकर, अरुण गोविल, प्रसून जोशी, शंकर महादेवन, सुभाष घई, अनुराधा पौडवाल, सैन्य सेवा से मनोज मुकुंद नरवणे, एस. पद्मनाभन, राम मंदिर के वास्तुकार चंद्रकांत भाई सोमपुरा, न्याय जगत से डी.वाई. चंद्रचूड़, शरद अरविंद बोबडे, यू.आर. ललित, महेश जेठमलानी, तुषार मेहता, अरुण पुरी, रामलला के वकील रहे रविशंकर प्रसाद आदि शामिल हैं।

Explore our articles