spot_img

Auraiya : चनद क्रिकेट चैंपियनशिप का छठवां दिन, हमीरपुरा और पुरवा टीमों के बीच भिड़ंत

औरैया: (Auraiya) चंबल विद्यापीठ परिवार की ओर से हिम्मतपुर ग्राउंड पर कराए जा रहे ‘पंचनद क्रिकेट चैंपियनशिप’ के छठवें दिन हमीरपुरा और पुरवा टीमों के बीच भिड़ंत हुई। हमीरपुरा टीम ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए पुरवा टीम निर्धारित 12 ओवर में से 9.1 ओवर में 61 रन बनाकर आल आउट हो गयी।

जवाब में उतरी हमीरपुरा टीम 7 ओवर में 3 विकेट के नुकसान 62 रन बनाकर जीत हासिल की। हमीरपुरा टीम के साहिल ने सर्वाधिक 16 रन बनाए। वहीं सिद्धार्थ 2 विकेट लेने के साथ नाबाद 12 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच रहे।पांच नदियों के महासंगम के नजदीक यह चैंपियनशिप 1857 के क्रांतिवीरों की स्मृति में हो रही है। जिसमें जालौन, औरैया, इटावा और भिंड के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। हर दिन की तरह मैच की शुरुआत से पहले वीरांगना ममतामयी रानी तेजाबाई को नमन किया गया।

Explore our articles