spot_img
Home latest Asian Games : अनंत जीत सिंह ने पुरुषों की शॉटगन स्कीट स्पर्धा...

Asian Games : अनंत जीत सिंह ने पुरुषों की शॉटगन स्कीट स्पर्धा में जीता रजत पदक

0
335

हांगझू: (Hangzhou) भारत के अनंत जीत सिंह ने बुधवार को एशियाई खेल 2023 में पुरुषों की शॉटगन स्कीट स्पर्धा में रजत पदक जीता। वहीं, कुवैत के अब्दुल्ला अल-रशीदी ने 2018 में भारत के अंगद वीर सिंह द्वारा बनाए गए विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए 60 के सही स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। कतर के नासिर अल-अत्तिया ने 46 अंकों के साथ कांस्य पर कब्जा जमाया।

दूसरी ओर, अनंत ने 60 में से 56 निशाने लगाए। यह निशानेबाजी में भारत का 12वां पदक है। इस पदक के साथ ही भारत ने निशानेबाजी में पिछले संस्करण की पदक तालिका को बेहतर कर लिया है।इससे पहले दिन में, भारतीय पुरुष शॉटगन स्कीट टीम ने 355 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता। अंगद वीर सिंह और गुरजोत सिंह की टीम तीसरे स्थान पर रही। चीन और कतर ने क्रमशः स्वर्ण और रजत जीता।

भारत मौजूदा एशियाई खेलों में पांच स्वर्ण, सात रजत और दस कांस्य के साथ अब 22 पदक जीत चुका है।