spot_img

Araria : बिहार में भारत-नेपाल सीमा के जोगबनी से लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कुख्यात शूटर गिरफ्तार

पाकिस्तान समेत कई देशों से हैं लिंक
फारबिसगंज/अररिया : (Forbesganj/Araria)
भारत-नेपाल सीमा के जोगबनी बॉर्डर से लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कुख्यात शूटर प्रकाश (Notorious shooter Prakash of Lawrence Bishnoi gang) पकड़ा गया है। उसे अररिया के जोगबनी से गिरफ्तार किया गया है। राजस्थान के बीकानेर में एक होटल से जुड़े फिरौती मामले में वो मोस्ट वांटेड है और रिमांड होम से भागकर वह विराटनगर (नेपाल) में छिपकर रह रहा था। बताया जा रहा है कि जोगबनी रेलवे स्टेशन के पास एटीएम फ्रॉड मामले में उसे गिरफ्तार किया गया है।

जोगबनी पुलिस जिसे एक मामूली एटीएम फ्रॉड का आरोपी समझ कर गिरफ्तार किया है वह दरअसल राजस्थान के विश्नोई ग्रुप का शूटर है। विश्नोई गैंग राजस्थान का एक बड़ा आपराधिक समूह है। इनके विरुद्ध राजस्थान में कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी के संबंध में आईबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लॉरेंश विश्नोई ग्रुप का आरोपी कृष्ण कुमार उर्फ जय प्रकाश पिता शांता राम बिकानेर, राजस्थान के जवाहर सर्किल थाना का निवासी है। इसे वर्ष 2023 में बीकानेर के जी ग्रुप के होटल में एक करोड़ की फिरौती मामले में गिरफ्तार किया गया था। जी ग्रुप के होटल में 16 राउंड फायरिंग मामले का आरोपी भी है। लेकिन इसे गिरफ्तारी के बाद बीकानेर के रिमांड होम में रखा गया था, लेकिन वहां से खिड़की तोड़ कर वह फरार हो कर नेपाल के विराटनगर में फेक भारतीय आइडी के सहारे नाम बदल कर रह रहा था।

गिरफ्तार प्रकाश साइबर अपराध का भी मास्टरमाइंड है। प्रकाश नेपाल में रह कर अररिया आदि सीमावर्ती जिले में एटीएम फ्रॉड करने का आरोपी था। जोगबनी पुलिस ने उसे नाटकीय ढंग से जोगबनी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को जोगबनी पुलिस जिला मुख्यालय अररिया लेकर चलें गई, जहां उससे गहन पूछताछ की जायेगी। जबकि पुलिस की सूचना पर विभिन्न जांच एजेंसियां, राजस्थान पुलिस व एसटीएफ भी अररिया पहुंच रही है। आरोपी का उम्र बहुत कम है और इसका दुबई, पाकिस्तान समेत कई देशों से लिंक है।

Mumbai : दसवीं- बारहवीं के छात्रों के लिए यूट्यूब चैनल

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र बोर्ड ने दसवीं (एसएससी) और बारहवीं (एचएससी) की परीक्षाओं से पहले विद्यार्थियों, स्कूलों और परीक्षा केंद्र अधिकारियों के मार्गदर्शन के...

Explore our articles