spot_img
Home latest Araria : अररिया के लाल तुषार राज ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप...

Araria : अररिया के लाल तुषार राज ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दो स्पर्धाओं में जीता गोल्ड मेडल

0
505

अररिया: (Araria) पटना के पाटलीपुत्रा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 3 से 5 जून तक आयोजित 89वां बिहार राज्य जूनियर एवं सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दो प्रतिस्पर्धाओं में तुषार राज ने गोल्ड मेडल जीतकर जिला को गौरवान्वित किया है।उन्होंने चार सौ मीटर रेस और चार सौ मीटर हर्डल रेस कंपीटिशन में गोल्ड मेडल जीता है।

पाटलीपुत्रा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 89वां बिहार राज्य जूनियर एवं सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में राज्य के 38 जिलों के प्रतिभागी भाग लिए हैं।38 जिलों के प्रतिभागियों में पहले दो हिट हुआ है और उसमे चयनित बेस्ट के बीच फाइनल मुकाबला हुआ और इस फाइनल मुकाबले में तुषार राज ने सीनियर चार सौ मीटर रेस और चार सौ मीटर हर्डल रेस कंपीटिशन में गोल्ड मेडल जीता।दोनों प्रतिस्पर्धा में शुरू से ही तुषार बढ़त बनाए रखा।

भागलपुर डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स के सचिव मो. नसर ने चार सौ मीटर हर्डल रेस कंपीटिशन में तीसरे स्थान पर रहे पश्चिम चरण के दीपक कुमार राय,दूसरे स्थान पर रहे शिवहर कन्हैया कुमार के साथ गोल्ड मेडल जीतने वाले प्रथम स्थान पर रहे तुषार राज को गोल्ड मेडल पहनाया।बेटे की कामयाबी पर तुषार राज के पिता प्रशांत कुमार सिंह और नाना आर बी सिंह ने तुषार की कामयाबी पर बधाई दी और कहा कि शुरू से तुषार दौड़ में लगा रहा और नित्य दिन सुबह शाम प्रैक्टिस किया करता था।दोनों में विश्वास जताया कि एक दिन तुषार भारत का प्रतिनिधित्व करेगा।

तुषार की इस कामयाबी पर खेलप्रेमी सत्येन शरण,प्रवीर विश्वास,ओमप्रकाश जायसवाल,खुर्शीद खान,परवेज आलम,तृप्तेश सेन,अमित अमन,राजेश वाल्मीकि,अमित सेन गुप्ता,चांद आजमी,प्रमोद पांडिया, सनाउल हक,तमाल सेन,उज्जवल तरफदार,कमर आलम,राहुल कुमार ठाकुर आदि ने बधाई दी है।