spot_img
Homeइस मेकअप टिप्स में हैै बढ़ती उम्र को छुपाने का राज

इस मेकअप टिप्स में हैै बढ़ती उम्र को छुपाने का राज

मेकअप  न केवल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाता बल्कि यह बढ़ती उम्र को भी छुपाता है। बढ़ती उम्र के साथ स्किन पर झुर्रियां, मुहांसे और आंखों के नीचे काले घेरे नजर आने लगते हैं। स्किन एजिंग के विजिबल संकेत को कम करने के लिए मेकअप की सही टेक्निक की जानकारी होनी जरूरी है। अगर आपको भी इस टेक्निक की सही जानकारी नहीं है तो नीचे दिए गए टिप्स आपकी मदद करेंगे।

एंटी एजिंग मेकअप टिप्स


फाउंडेशन
हमेशा यही सलाह दी जाती है कि फाउंडेशन को स्किन टोन के अनुसार ही चुनें। यह बात बिल्कुल सही है। पर बढ़ती उम्र के साथ स्किन डल होने लगती है। ऐसे में स्किन टोन से डार्क शेड वाले फाउंडेशन का इस्तेमाल करें। अगर आपको इस शेड से हिचकिचाहट महसूस हो रही है तो हल्के शेड का चुनाव भी कर सकती हैं। इसके लिए डार्क शेड को लाइट शेड में मिक्स कर लें। अब इसे नीचे से उपर की ओर ले जाएं।

प्राइमर  
प्राइमर आपकी स्किन पर एक पर्दे की तरह काम करता है। यह पोर्स, फाइन लाइन्स और झुर्रियों को छुपाता है, और आपकी स्किन को एक समान रंग देता है। मेकअप एक्सपर्ट्स के अनुसार  मॉइस्चराइज़र के बाद प्राइमर अप्लाई करें। यह पूरेे दिन मेकअप को बनाए रखता है साथ ही यूथफुल कॉम्पलेक्सन देता है।


मस्कारा
आंखों को जवां लुक देने के लिए मस्कारा का इस्तेमाल करें। आई लैशेस को कर्ल करते हुए मस्कारा को अप्लाई करें। इससे आंखें न केवल खूबसूरत लगती हैं बल्कि अट्रैक्टिव भी नजर आती हैं।


लिपब्रश

अट्रैक्टिव लिप के लिए लिपस्टिक को लिपब्रश से लगाएं। सबसे पहले निचले होंठों पर लिपस्टिक लगाएं। अब इसे पेसिंल या ब्रश से पूरे होंठो पर स्प्रेड करें। इसके लिए केवल उसी रंग का चुनाव करें जो आपके चेहरे पर सूट करता हो।


आईशैडो
मेकअप में आईशैडो एक अहम रोल अदा करता है। आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इसका इस्तेमाल करना न भूलें। यह आपके लुक अट्रैक्टिव बनाएगा। उम्र छुपाने के लिए ब्राइट या शाइनयुक्त आईशैैडो से बचें।


आई लाइनर

आईशैडो के अलावा आई लाइनर भी आंखो को बेहद खूबसूरत बनाता है। हमेशा जेल बेस्ड आई लाइनर का इस्तेमाल करें। इस बात का ध्यान रखें की आंखों की कोर तक लाइनर न ले जाएं। इससे बढ़ती उम्र साफ झलकने लगती है।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर