spot_img

Anantnag : अनंतनाग में आतंकियों ने सेना के दो जवानों का किया अपहरण, एक सुरक्षित वापस पहुंचा, दूसरे की तलाश

अनंतनाग : (Anantnag) जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग के जंगलों में मंगलवार देरशाम को आतंकियों ने सेना के दो जवानों का अपहरण कर लिया। घटना के तत्काल बाद पूरे इलाके में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया। तलाशी अभियान आज भी जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि टेरिटोरियल आर्मी के दो जवानों का आतंकियों ने अनंतनाग के कोकरनाग इलाके के शांगस से अपहरण किया। एक जवान आतंकियों को चकमा देकर सुरक्षित पहुंच गया। इसी ने यह जानकारी सेना को दी। सेना ने सूचना के आधार पर पुलिस तथा अर्धसैनिक बलों के साथ मिलकर पूरे इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया है।

Mumbai : आमिर खान जल्द ही गौरी स्प्रैट से शादी करेंगे

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Bollywood actor Aamir Khan) एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स और...

Explore our articles