spot_img

Mumbai : आमिर खान जल्द ही गौरी स्प्रैट से शादी करेंगे

Mumbai: Aamir Khan to Marry Gauri Spratt Soon

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Bollywood actor Aamir Khan) एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स और सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि आमिर खान अपनी करीबी मित्र गौरी स्प्रैट के साथ 5 जुलाई (Aamir Khan may tie the knot with his close friend, Gauri Spratt, on July 5th) को शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन दोनों की शादी की खबरों ने मनोरंजन जगत में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।

बताया जा रहा है कि आमिर और गौरी पिछले करीब एक वर्ष से साथ हैं और अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला कर चुके हैं। सूत्रों के अनुसार, दोनों एक सादगीपूर्ण और निजी समारोह में शादी करना चाहते हैं। विवाह समारोह उनके घर पर आयोजित हो सकता है, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी मित्रों को आमंत्रित किए जाने की संभावना है। आमिर खान ने पिछले वर्ष अपने 60वें जन्मदिन के अवसर पर गौरी स्प्रैट को सार्वजनिक रूप से सबसे परिचित कराया था। इसके बाद से दोनों कई मौकों पर साथ नजर आए हैं। कहा जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे के साथ समय बिताने के साथ अपने रिश्ते को मजबूती देने पर ध्यान दे रहे हैं और जीवन के नए अध्याय की शुरुआत के लिए तैयार हैं।

गौरतलब है कि आमिर खान इससे पहले दो शादियां कर चुके हैं और अपनी पूर्व पत्नियों के साथ भी सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए हुए हैं। ऐसे में गौरी स्प्रैट के साथ उनका रिश्ता परिपक्वता, सम्मान और आपसी समझ पर आधारित माना जा रहा है। यदि शादी की खबरें सही साबित होती हैं, तो यह आमिर खान के जीवन का एक नया और महत्वपूर्ण पड़ाव होगा।

Explore our articles