spot_img

Amethi : स्मृति ईरानी अमेठी की ”सुकन्याओं” को बनाएंगीं सशक्त

अमेठी : भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास तथा अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री, स्मृति जुबिन ईरानी ने बुधवार को रूम टू रीड साक्षरता कार्यक्रम के तहत 30 पुस्तकालयों और लर्निंग लिंक्स फाउंडेशन द्वारा 3 बोइंग इनोवेशन स्टूडियो का उद्घाटन किया।

मंत्री ने अमेठी में महिला साक्षरता को आगे बढ़ाने और बालिकाओं को सशक्त बनाने में मदद करने के लिए जिले में बोइंग साक्षरता कार्यक्रम शुरू किया। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में राष्ट्र को बोइंग सुकन्या कार्यक्रम समर्पित किया था, जिसका उद्देश्य पूरे भारत की लड़कियों और महिलाओं को एसटीईएम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, गणित) क्षेत्र में महत्वपूर्ण कौशल सीखने और विमानन क्षेत्र में नौकरियों के लिए प्रशिक्षण के अवसर प्रदान करना है।

इस मौके पर स्मृति ईरानी ने कहा “सबसे बड़ी बात ये है कि मैं बोइंग सुकन्या कार्यक्रम के माध्यम से भारत के विमानन क्षेत्र में अपने देश की बेटियों की भागीदारी आगे बढ़ाने में मदद करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी की आभारी हूँ। मुझे इस बात की भी उतनी ही खुशी है कि इस कार्यक्रम के तहत, हमने अमेठी में 60 बोइंग रूम 3 रीड लाइब्रेरी और बोइंग एसटीईएम लैब स्थापित करके साक्षरता अभियान का विस्तार किया है। आज इनमें से 30 लाइब्रेरी और तीन एसटीईएम लैब अमेठी में बच्चों के लिए पूरी तरह से चल गए हैं। इस तरह के कार्यक्रम न केवल हमारी बालिकाओं और महिलाओं के लिए शिक्षा को सुलभ और रोजगार को समावेशी बनाते हैं बल्कि प्रत्येक महिला को परिवार, समुदाय और देश में निर्णय लेने का केंद्र बनने के लिए सशक्त बनाते हैं। यही वह दृष्टिकोण है जिसे हम जिले और राष्ट्र के लिए आगे बढ़ा रहे हैं।

Explore our articles