spot_img

Alipurduar : घर में खेल रहे बच्चे को उठा ले गया तेंदुआ, मौत

अलीपुरद्वार: (Alipurduar) जिले के बीरपाड़ा थाने के ढेकलापाड़ा (Dhekalapada of Birpada police station) से एक दिल दहलाने वाली खबर मंगलवार सुबह सामने आई है। जहां घर में खेल रहे बच्चे को तेंदुआ उठाकर कर ले गया। इसके बाद घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर बच्चे की रक्तरंजित लाश मिलने से हड़कंप मच गया। घटना बीती रात ढेकलापाड़ा चाय बागान के नेपानिया डिवीजन में घटी है। मृत बच्चे का नाम सन्नी उरांव (7) है। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को बच्चा अपने घर में खेल रहा था। तभी अचानक तेंदुआ दबे पांव घर में घुस गया। घर वाले कुछ समझ पाते तेंदुआ घर में खेल रहे मासूम सन्नी को जबड़े में पकड़कर अपने साथ ले गया। इसके बाद घर वालों ने शोर मचाते हुए जंगल की तरफ भागते तेंदुए का पीछा किया। इसके बाद घर से करीब 100 मीटर दूर गंभीर रूप से सन्नी का शरीर रक्तरंजित अवस्था में मिला।

परिवार के सदस्य बच्चे को बीरपाड़ा स्टेट अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ग्रामीण उत्तेजित हो गए। बीरपाड़ा अस्पताल परिसर में वनकर्मियों और पुलिस को घेर कर ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। उल्लेखनीय है कि 22 जून को नेपनिया डिविजन में एक अन्य बच्चे पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। हालांकि उस वक्त बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया लेकिन बच गया था। घटना के बाद वन विभाग ने मुआवजे की घोषणा की है। वन विभाग के जलपाईगुड़ी डिवीजन के दलगांव के रेंजर धनंजय राय ने कहा कि मृत बच्चे के परिवार को 5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

Kathmandu : अदालत के अवमानना मामले में नेपाल के प्रधानमंत्री शाह को उपस्थिति से छूट मिली

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के उच्चतम न्यायालय ने प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह (Prime Minister Balendra Shah) को अदालत की अवमानना से जुड़े मामले में उपस्थिति...

Explore our articles