spot_img

Ahmedabad: यू 20 मेयरल समिट में आए देश-विदेश के प्रतिनिधियों ने किया हेरिटेज वॉक

अहमदाबाद:(Ahmedabad) विश्व के प्रथम वर्ल्ड हेरिटेज सिटी अहमदाबाद में जी-20 अंतर्गत दो दिवसीय यू-20 मेयरल समिट के पहले दिन शुक्रवार को देश-विदेश से आए प्रतिनिधियों ने हेरिटेज वॉक कर अहमदाबाद के ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व के स्थलों का भ्रमण किया। कालूपुर स्वामीनारायण मंदिर में आयोजित समारोह में आमंत्रित अतिथियों का परंपरागत स्वागत किया गया। शहर के मेयर किरीट परमार ने सभी अतिथियों का स्वागत कर उन्हें हेरिटेज वॉक और उसके महत्व की जानकारी दी।

हेरिटेज वॉक कालूपुर स्वामीनारायण मंदिर से शुरू होकर जामा मस्जिद में संपन्न हुई। इस दौरान देश-विदेश के प्रतिनिधियों ने 22 ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व के स्थलों का भ्रमण किया। इन स्थलों में कालूपुर स्वामीनारायण मंदिर, कवि दलपतराम चौक, केलिको डोम, लंबेश्वर की पोलल, दोशीवाड की पोल, झवेरीवाड, अष्टापद देरासर, हरकुंवर शेठकी हवेली, फर्नान्डिस पुल, माणेक चौक, रानी का हजीरो, जमा मस्जिद आदि शामिल हैं। प्रतिनिधियों को गाइड्स ने अंग्रेजी भाषा में इन जगहों के पुरातात्विक इन्फ्रॉस्ट्रक्चर, धर्मस्थलों, नक्काशी, पोल (गली), चबूतरा समेत स्थलों के महत्व के बारे में जानकारी दी। साथ ही इन स्थलों के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।

New Delhi : अमेरिका ने भारत के लिए अपाचे हेलीकॉप्टर सहायता सौदे को मंज़ूरी दी

नई दिल्ली : (New Delhi) अमेरिका के विदेश विभाग ने भारत को अपाचे हेलीकॉप्टर, सपोर्ट सेवाएं और संबंधित उपकरणों की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री...

Explore our articles