spot_img
Home latest New Delhi: भाजपा के केंद्रीय मुख्यालय के बाहर आम आदमी पार्टी आज...

New Delhi: भाजपा के केंद्रीय मुख्यालय के बाहर आम आदमी पार्टी आज करेगी प्रदर्शन

0
411

नई दिल्ली:(New Delhi) पंडित दीनदयाल मार्ग पर स्थित भाजपा और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय के बाहर दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ता एक-दूसरे के खिलाफ शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन करेंगे। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी ने आज सुबह 11 बजे भाजपा मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करने की घोषणा की है। प्रदर्शन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान शामिल होंगे। वहीं, दिल्ली भाजपा गुरुवार को ऐलान कर चुकी है कि भ्रष्टाचार को लेकर आम आदमी पार्टी के मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा।