spot_img

रोजाना एक कविता : वीरेन्द्र खरे ‘अकेला’ की ग़ज़ल ‘रोटी दिखा दिखा कर तड़पाया जा रहा है…’

वीरेन्द्र खरे ‘अकेला’

ये कौन सा तरीक़ा अपनाया जा रहा है।
दे दे के चोट हम को सहलाया जा रहा है।
जनतंत्र की सफलता सत्ता ने की सुनिश्चित,
आलोचकों को जमकर धमकाया जा रहा है।
भूखों को चैन से अब मरना तो हो मयस्सर,
रोटी दिखा दिखा कर तड़पाया जा रहा है।
दे कर यही हिदायत-निकले न चीख मुँह से,
हमको गरम तवे पर बैठाया जा रहा है।
सरकार को न कोसो, जाओगे नर्क में तुम,
सुनते हैं स्वर्ग धरती पर लाया जा रहा है।
उपहार उनसे पाकर ख़ुश थे, कहाँ पता था,
ख़ाली लिफ़ाफ़ा हमको पकड़ाया जा रहा है।
माथे पे राम जी का लेबल तो है दिखावा,
रावण का आचरण ही अपनाया जा रहा है।
मरना पड़ेगा, इससे ज़्यादा तो कुछ न होगा,
तू ऐ ‘अकेला’ नाहक़ घबराया जा रहा है।

New Delhi : डीपीआईआईटी ने क्राफ्टन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ किया समझौता

नई दिल्ली : (New Delhi) देश के स्टार्टअप और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए उद्योग और...

Explore our articles