spot_img
Home latest रोजाना एक कविता : आज पढ़े आशा पांडेय ओझा की कविता तुमने...

रोजाना एक कविता : आज पढ़े आशा पांडेय ओझा की कविता तुमने कहा

0
524
Hu

तुमने कहा
तुम अपना दर्द मुझे दो
उसें ख़ुशी में बदल दूंगा
मान गई मैं
तुमने कहा
तुम अपने आँसूं मुझे दे दो
उन्हें हँसी में बदल दूंगा
मान गई मैं
तुमने कहा
तुम अपनी दरकन मुझे दो
उसें जुड़ाव में बदल दूंगा
मान गई मैं
तुमने कहा
तुम अपनी रिक्तता मुझे दो
भर दूंगा उसें
नहीं मानी मैं
क्योंकि
रिक्त नहीं थी मैं
नस-नस मैं थी
उसकी याद
हृदय में था
उसका कंपन
कानों में थी
उसकी गूंज
होंठों पर था
उसका नाम
आत्मा में था
उसका संचार
मुझ में पल प्रतिपल था वो
रिक्त नहीं थी मैं