spot_img

रोजाना एक कविता: आज पढ़िए मंजू मिश्रा की कविता ‘अच्छा समय’

सुनो समय
तुम अच्छे हो कर
जल्दी आना
लम्बा चौड़ा इंतज़ार
अब मत करवाना
आते आते
कुछ मुस्काने, कुछ खुशियां
कुछ सपने लाना
सुनो समय
तुम अच्छे हो कर
जल्दी आना

भूख छीन ले
बच्चों की दूधिया हंसी
ऐसी घटनाओं पर
कुछ अंकुश लगवाना
सुबह शाम
चूल्हा जल पाये
हर घर आँगन
कुछ ऐसी उम्मीदें लाना
सुनो समय
तुम अच्छे हो कर
जल्दी आना

बेटी
घर के भीतर-
बाहर रहे सुरक्षित
लोगों को इंसान बनाना
सुनो समय
तुम अच्छे हो कर
जल्दी आना

Mumbai : हिंगोली में पिकअप वाहन और बाइक की टक्कर, दो की मौत

मुंबई : (Mumbai) हिंगोली जिले में हिंगोली-रिसोड हाईवे पर सेनगांव (Sengaon on the Hingoli-Risod Highway) के पास रविवार तड़के पिकअप वाहन और बाइक की...

Explore our articles