spot_img

Water Chestnut : व्रत में भरपूर एनर्जी देता है सिंघाड़ा, जानिए इसके चौंकाने वाले फायदे

नीलम चौहान
सिंघाड़ा एक ऐसा फल है, जिसमें ड्राई फ्रूट की ही तरह विटामिन का भंडार है। व्रत के दौरान सिंघाड़े के आटा का ज्यादा इस्तेमाल होता है। यह शरीर को भरपूर एनर्जी प्रदान करता है। सिंघाड़े में विटामिन A, विटामिन C, मैंगनीज, कार्बोहाइड्रेट, सिट्रिक एसिड, प्रोटीन, फैट और निकोटेनिक एसिड जैसे पोषक तत्व की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। जानते हैं सिंघाड़ा खाने के और कई फायदे –

दिल को रखे स्वस्थ

सिंघाड़े में पोटेशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। यह सोडियम की मदद से ब्लड प्रेशर को कम या संतुलित करता है। यही नहीं बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी सिंघाड़ा घटाता है। दिल के मरीजों के लिए सिंघाड़े का सेवन बहुत फायदेमंद है।

स्किन के लिए

सिंघाड़ा स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद है। सिंघाड़ा का सेवन शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालता है। इससे स्किन में निखार आता है। सिंघाड़ा चेहरे पर होने वाले कील मुंहासों से लड़ने में मदद करता है।

पाचन में करे सुधार

सिंघाड़ा पेट संबंधी समस्याओं से निजात दिलाता है। यह गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं को दूर करता है। सिंघाड़े शरीर की गर्मी को निकालता है। भूख न लगने की समस्या को दूर करता है साथ ही पित्त और कब्ज की तकलीफ से छुटकारा दिलाता है।

हड्डियां बने मजबूत

सिंघाड़े में विटामिन के अलावा कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। यह हड्डियों के साथ दांतों की मजबूती को भी बनाए रखता है। सिंघाड़े का सेवन आंखों के लिए बेहद फायदेमंद है।

गले के लिए फायदेमंद

कई बीमारियों के साथ सिंघाड़ा गले का भी इलाज करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट की मौजूदगी गले का बैठना, गले में खराश, टॉन्सिल जैसी समस्याओं का निवारण करता है। यदि आप भी गले की इन समस्याओं से परेशान हैं तो सिंघाड़े के आटे को दूध में मिलाकर सेवन करने से फायदेमंद होगा।

New Delhi : सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली मजिस्ट्रेट से सीबीआई की चार्जशीट पर विचार करने के बाद आगे बढ़ने को कहा

नई दिल्ली : (New Delhi) उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट के जुडिशियल मजिस्ट्रेट(Judicial Magistrate of Delhi's Rouse Avenue Court) को निर्देश...

Explore our articles